लोकसभा चुनाव के पहले अपने क्षेत्र को बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बड़ा सौगात, नंद किशोर यादव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
PATNA: लोकसभा चुनाव के तिथि के एलान होने में अब कुछ ही समय बाकी है। कुछ दिन बाद ही राज्यों में आचार संहिता भी लागू होने वाला है। उससे पहले अपने अपने क्षेत्रों में नेता विकास कार्य की गति को बढ़ावा देने में लगे हुए है। वहीं आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब में करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।
करीब तीन करोड़ 50 लाख की लागत से होने वाले विकाश कार्यों का शिलान्यास रिमोट से बटन दबाकर किया गया। विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने बताया कि करीब 27 योजना जो कि करोड़ो के लागत से होने वाले विकाश कार्यों का आज एक साथ शिलान्यास किया गया है।
जिसमें क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि आगे भी कई योजना बाकी है। जिन्हें आने वाले समय में पास करा लिया जाएगा।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट