बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करते हुए चोरों को रंगे हाथ पकड़ा

BEGUSARAI: राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरी, लूट, डकैटी और गोलीबारी की घटनाएं लगभग हर रोज घट रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां चोरों ने उत्पाद मचाया हुआ है। वहीं पुलिस इन चोरों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। बावजूद इसके चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 

जानकारी अनुसार बेगूसराय में नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित सदर अस्पताल में चोरों ने एक बार फिर बाइक की चोरी करने की कोशिश की है। लेकिन इस बार पुलिस ने चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया है। बताया जा रहा कि चोरों ने यहां से पहले भी कई बाइकों की चोरी की है।

दरअसल, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर रंगे हाथ चोर को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल की बताई जा रही है।

Nsmch

वहीं पूछताछ में चोरों ने बताया कि इससे पहले भी कई गाड़ियां उसने सदर अस्पताल कैंपस से गायब की है। और सारी चोरियां मास्टर की के द्वारा करता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।