बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीसीसीआई के विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय के मुरारी का हुआ चयन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित गणमान्य लोगों ने दी बधाई

बीसीसीआई के विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए बेगूसराय के मुरारी का हुआ चयन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित गणमान्य लोगों ने दी बधाई

BEGUSARAI : बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बीसीसीआई के द्वारा अहमदाबाद में आयोजित विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए मुरारी का चयन बिहार टीम में किया गया है। इसके पूर्व भी मुरारी  बिहार क्रिकेट लीग के हिस्सा रह चुके है। बिहार का यह मुकाबला जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला जाएगा।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश ने मुरारी को बधाई देते हुए कहा कि ये बेगूसराय जिले के लिए गौरव की बात है। मुरारी बेगूसराय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है। इसके लिए खिलाड़ी काफी मेहनत करें। ताकि बेगूसराय जिले की और भी खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर सके। वीरेश ने बताया कि पूरे बिहार में आज बेगूसराय की टीम दूसरे नंबर पर है और वह अब दिन दूर नहीं है की बेगूसराय बहुत जल्द बिहार की एक नंबर टीम बनेगी। जिसका श्रेय बेगूसराय जिले के सभी क्रिकेट खिलाड़ी जो काफी मेहनत करते हैं और कर भी रहे हैं।

यही मेहनत का नतीजा है कि आज बेगूसराय जिले के खिलाड़ी आज बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुरारी अच्छा खेल का प्रदर्शन करे। यह मेरी शुभकामना है। मुरारी ने विगत कई वर्षों से संघर्ष किया है। जिसका परिणाम आज हम सब के सामने है। मुरारी ने गांधी स्टेडियम व अन्य मैदान पर भी अपने बल्ले से कई यादगार पारी खेल चूके है। 

मुरारी का चयन बिहार टीम में होने पर बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, विधायक राजकुमार सिंह, कुंदन कुमार, बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार, वीरेश, अमरेंद्र कुमार, अमर कृष्ण मोहन पप्पू सुनील सिंह निरंजन सिंह कुंदन भारती मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सुमित सनी मुकेश कुमार पप्पू दिलजीत कुमार मो दानिश गौरव भारद्वाज ललन लालित्य रंजीत पासवान राम कुमार सत्यम कुमार निक्कू कुमार गोपाल कुमार महेश दत्त प्रतीक भानु सहित खेल प्रेमी और क्रिकेट प्रेमी ने मुरारी का चयन बिहार टीम में होने पर बधाई और शुभकामनाएं दिया।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News