बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेलागंज दुष्कर्म कांड में मिली कामयाबी, दो अपराधी गिरफ्तार, लेकिन तीन अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

बेलागंज दुष्कर्म कांड में मिली कामयाबी, दो अपराधी गिरफ्तार, लेकिन तीन अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

गया। जिले के बेलागंज में 16 की नाबालिक किशोरी के साथ गैंगरेप और उसकी बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस को आज पहली सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि हत्यकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के बेलागंज प्रखंड के मेन थाना क्षेत्र में विगत 11 दिसबंर को एक नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में गांव के ही 5 नाबालिग युवक शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांड का अनुसंधान करते हुए छापामारी कर गांव से ही 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नाबालिग हैं हैं। पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया कि इस घटना में कुल 5 लड़के शामिल थे। लड़की द्वारा लड़कों की पहचान कर लिए जाने के कारण उन्होंने हत्या कर दी। जो अन्य 3 लड़के फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

पुलिस पर बढ़ रहा दबाव

किशोरी से दुष्कर्म और फिर हत्या के मामले में पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। बिहार के तमाम राजनीतिक दलों द्वारा इस घटना के दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। अब दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बचे हुए तीन दोषियों को भी जल्द जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

Suggested News