बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटा परदेस गया कमाने, घर में बहू को अकेली पाकर ससुर ने किया रेप

बेटा परदेस गया कमाने, घर में बहू को अकेली पाकर ससुर ने किया रेप

Desk : बेटा प्रदेश कमाने चला गया तो घर में बहू अपने ससुर के साथ अकेली रह गई। इधर बहू को अकेली पाकर ससुर की नियत खराब हो गई और उसने बहू को अपने हवस का शिकार बनाया। अब बहू ने ससुर के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश की है। 

दरअसल उत्तर प्रदेश मेंजौनपुर जिले के महाराजगंज इलाके में बहू के साथ दुष्कर्म मामले में ससुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर बताया गया है कि ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार महाराजगंज इलाके की 20 वर्षीय विवाहिता युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के तीन-चार महीने बाद पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र चला गया। ससुर की नीयत उसके प्रति अच्छी नहीं थी।

घर में उसे अकेली पाकर एक रात ससुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।


Suggested News