बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेउर जेल के आसपास बने 40 मकानों पर अब चलेगा बुलडोजर, नगर निगम और जेल प्रशासन ने मकान मालिकों को थमाया नोटिस

बेउर जेल के आसपास बने 40 मकानों पर अब चलेगा बुलडोजर, नगर निगम और जेल प्रशासन ने मकान मालिकों को थमाया नोटिस

PATNA : राजधानी पटना का अति संवेदनशील माने जाने वाला पटना सेंट्रल जेल बेऊर के आसपास बने अवैध मकानों पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने जेल प्रशासन के साथ मिलकर उन मकान मालिकों को नोटिस थमा दिया है. जिनका मकान अवैध रूप से निर्माण कराया गया है। इस घटना के बाद मकान मालिकों के बीच हड़कंप मचा है। निगम ने उन सभी मकान मालिकों को एक सप्ताह के अंदर निगम कार्यालय में अपने जमीन से संबंधित सभी कागज को जमा करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि बेउर जेल के आसपास पिछले कुछ महीनों से जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान फेंके जा रहे थे। 

इन आपत्तिजनक सामानों में गांजा, मोबाइल, मोबाइल का सिम, चार्जर, खैनी सहित कई आपत्तिजनक सामानों को लेकर जेल प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर कई बार थाने में शिकायत भी दर्ज कराया गया था। इन सबके बावजूद जेल प्रशासन ने एक सूची बनाकर उन मकानों को चिन्हित कर गृह विभाग को इसकी पूरी जानकारी दी थी। गृह विभाग को दिए गए अपने लेटर में जेल प्रशासन ने ऐसे 40 मकानों को चिन्हित कर यह बताने का प्रयास किया था कि इन मकानों से ही जेल को खतरा बना है। जेल प्रशासन के ध्यान आकृष्ट के बाद गृह विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। नगर निगम ने जेल प्रशासन के साथ मिलकर उन मकानों को चिन्हित कर अब उन्हें नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। 


इस मामले में जेल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसे 40 मकानों को चिन्हित कर सरकार को इसकी सूचना दी गई थी। बेऊर के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन और निगम ने संयुक्त रूप से चिन्हित कर उन 40 मकानों को नोटिस दी है जिन मकानों से जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान फेंके जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर मकान मालिकों को इस मामले में कोई शिकायत है तो वह निगम में जाकर इसके लिए अपना पक्ष रख सकते हैं। इस मामले के बाद मकान मालिकों में हड़कंप मचा है। कुछ लोग इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाने का भी मन बना रहे हैं।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News