बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में सीएम का दौरा आज, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की हुई तैनाती

भागलपुर में सीएम का दौरा आज, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की हुई तैनाती

भागलपुर... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर प्रशासन ने अपनी सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है। मालूम हो कि आज जिले में लगभग साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री का गुवारीडीह में आगमन होगा।एक घंटे के कार्यक्रम के बाद सीएम पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। कोरोनकाल को देखते हुए कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। वहीं, हेलीपैड की सुरक्षा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों को जिम्मेदारी दी गई है। उनके आगमन से पूर्व जिला के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 31 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।मालूम हो कि देर रात तक नवगछिया के एसडीओ अखिलेश कुमार और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार कैंप कर रहे थे.

Suggested News