भागलपुर पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी टीना महतो को किया गिरफ्तार, डकैती सहित दर्ज हैं कई मामले

भागलपुर पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी टीना महतो क

BHAGALPUR : डकैती कांड में फरार  25 हज़ार का ईनामी अपराधी टीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ भुर्गेना सिंह को बरियारपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना क्षेत्र का है। जहाँ अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

इसकी जानकारी देते हुए कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने बताया की अभियुक्त रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था। उन्होने कहा कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रू0 का ईनाम भी घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के निगरानी में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह का बरीयारपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार टीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ भुर्गेना सिंह, मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना के हरिनमार का रहनेवाला है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के निगरानी में गठित टीम में कहलगांव अनुमंडल के कई थानों की पुलिस थी।

Nsmch
NIHER

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट