बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के महज आधे घंटे बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के महज आधे घंटे बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR : भागलपुर के नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों नवगछिया थाना क्षेत्र के चौसा सड़क स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे तेतरी निवासी नीरज कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के आधे घंटे के अंदर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी टिंकु सिंह पिता अनिल सिंह को तेतरी से गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। 

उक्त घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक नवगछिया पुरन झा ने बताया की ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति की हत्या हो गयी थी। मृतक की पहचान नीरज यादव के रूप में की गयी थी। इस मामले को लेकर आरोपी टिंकू सिंह को घटना के महज आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने कहा की दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद टिंकू सिंह नीरज की हत्या कर दिया। एसपी ने कहा इस घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News