भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने मुसलमानों को दी ईद की मुबारकबाद, कहा ईद प्रेम, भाईचारा एवं अमन का देता है पैगाम

भागलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने मुसलमानों को दी

BHAGALPUR : कांग्रेस विधायक सह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने आज ईद के मौके पर भागलपुर शहर की विभिन्न ईदगाहों में जाकर मुसलमान भाईयों को ईद की मुबारकवाद देते हुए देश और दुनियाँ में अमन और भाईचारा का कामना किया।

आज के कार्यक्रम की शुरूआत शर्मा ने नाथनगर के कर्णगढ़ (सीटीएस) मैदान से किया। तत्पश्चात वे तातरपुर, बरहपुरा, भीखनपुर, शाहजंगी, आस्ताने शाहबाजिया, खंजरपुर, साहेबगंज, फकरतकिया, बरारी, हुसैनाबाद इत्यादि जगह पर जाकर मुस्लिम भाई से मिलकर उन्हें, इस मौके पर बधाईयाँ दी। शर्मा ने कहा कि ईद प्रेम, भाईचारा एवं अमन का पैगाम देता है।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव तिरूपतिनाथ यादव, राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डा० अभय आनन्द, पंकज सिंह, सोईन अंसारी, मो० अयाज, मो० जाबिर अंसारी, मो० जुम्मन, मो० सैफुल्लाह अंसारी, मिंटू कुरैशी इत्यादि इत्यादि उनके साथ मौजूद थे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट