भारतबंद का समर्थन : राजद कार्यकर्ताओं का अनोखा अंदाज, प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम के लिए जानवरों को भी किया खड़ा

वैशाली... भारतबंद को लेकर कई राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया है। बंद के समर्थन में राजद के कार्यकर्ता भी कूद पड़े हैं। इस बीच जिले के भगवानपुर में राजद के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके का प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं को देखने के लिए भी भीड़ लगी रही।
भगवानपुर में राजद कार्यकर्ता ने भारत बंद को अनोख ढंग से समर्थन किया। जानवर से लेकर राजद कार्यकर्ता रोड़ पर दिखे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन किया और जाम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जानवारों को भी रोड पर खड़ा कर दिया।