बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंदः बंद के समर्थन में उतरे राजू दानवीर ने कह दी बड़ी बात- ‘किसान चाहे तो किसी भी वक्त सरकार गिरा सकता है’

भारत बंदः बंद के समर्थन में उतरे राजू दानवीर ने कह दी बड़ी बात- ‘किसान चाहे तो किसी भी वक्त सरकार गिरा सकता है’

PATNA: देश में आज भारत बंद है। पूरब से लेकर पश्चिम, औऱ उत्तर से लेकर दक्षिण तक, राजद, किसान संगठन सहित वाम दल और लेफ्ट सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य काले कृषि कानून को वापस लेने सहित कई अन्य कारणों से है। इसी को लेकर पटना में राजद, कांग्रेस, वाम दल, जाप सहित अन्य विपक्षी पार्टियां बंद को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। 

इसी बीच हमारे संवाददाता रंजन ने बातचीत की जाप के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर से, जिन्होनें पूर्ण रूप से अपना और पार्टी का समर्थन किसानों के हित में बताया। इस मौके पर राजू दानवीर ने कहा कि हमारा किसानों को पूरा समर्थन है। पूरे बिहार में जाप कार्यकर्ता किसान और भारत बंद के समर्थन में है। बीते 10 महीने से हम किसानों के समर्थन में है। ना जानें कितने किसान बॉर्डर पर धरना देते देते शहीद हो गए। एक बार भी मोदी सरकार ने सुध नहीं ली। किसान आंदोलन में एक बार भी नहीं पहुंचे। केंद्र सरकार लगातार कृषि बजट कम होता जा रहा है। इसपर केंद्र सरकार कभी कुछ क्यों नहीं बोलती है। किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रोड पर हैं, हाशिए पर हैं। केंद्र सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के आगे बिक चुकी है। उनके ही इशारे पर केंद्र सरकार किसानों को कुचलने में जुटी है। सभी समझ रहे हैं कि पैसे के आगे कौन झुक रहा है।

हालांकि बातचीत के दौरान राजू दावनीर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश का किसान इतनी ताकत रखता है कि किसी भी वक्त देश की सरकार गिरा सकता है। प्रधानमंत्री को उनके पद से हटा सकता है। केंद्र की सरकार और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को एक बात याद रखनी चाहिए कि किसान ही देश की दशा और दिशा तय करते हैं। अगर देश का किसान दुखी है, तो देश कभी सुखी नहीं रह पाएगा। 

Suggested News