बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत रत्न पर बड़े लोगों का था कब्जा, नरेंद्र मोदी ने एक गरीब के बेटे के सम्मान देकर तोड़ दिया परपंरा, बोले पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण

भारत रत्न पर बड़े लोगों का था कब्जा, नरेंद्र मोदी ने एक गरीब के बेटे के सम्मान देकर तोड़ दिया परपंरा, बोले पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण

NEW DELHI : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी को लेकर पटना से नई दिल्ली तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जहां जदयू और राजद ने पटना में कार्यक्रम किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पटना के साथ नई दिल्ली में कर्पूरी जयंती पर बड़े कार्यक्रम किए। इस दौरान नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद हुकम देव नारायण ने मैंने कर्पूरी ठाकुर के साथ कई सालों तक काम किया। लेकिन उनके साथ वालों में सिर्फ चार लोग जीवित है। बाकी सभी इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ी जाति के थे, आज एक पिछड़ी जाति के नेता को पिछड़ी जाति के नेता नरेंद्र मोदी ने आसमान पर पहुंचा दिया। दो दिन पहले अयोध्या में वह श्रीराम को लेकर आए और अब पिछड़ों और गरीब के एक नेता को सम्मान दिया है।

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों को लेकर उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार पर पहले बड़े लोगों का कब्जा था। एक ही परिवार के सदस्यों को पद्म पुरस्कार दिए जाते थे। लेकिन हमारे नरेंद्र मोदी ने इसे खत्म किया। आज उन्होंने एक गरीब के बेटे को भारत रत्न देकर बता दिया कि यह पुरस्कार सभी के लिए है।


Suggested News