लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी, अलग अलग क्षेत्रों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी, अलग अलग क्षेत्रों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियाँ अभी से तैयारी में जुट गयी है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर लोकसभा प्रवास योजना(केंद्र और राज्य) के तहत संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। 

इसके लोकसभा प्रवास योजना( केन्द्र) का संयोजक जीवेश मिश्रा को बनाया गया है। जबकि सह संयोजक विद्यासागर केसरी को बनाया गया है। वहीँ प्रदेश पदाधिकारियों में विद्यासागर केसरी, अजेन्द्र कुमार और शैलेन्द्र मिश्रा को शामिल किया गया है। 

वहीं लोकसभा प्रवास योजना(राज्य) का संयोजक जीवेश मिश्रा और सह संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी को बनाया गया है। जबकि राधामोहन शर्मा और बेबी कुमार सहित कई नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Find Us on Facebook

Trending News