बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निजी कार्यक्रम में शामिल होने शेखपुरा पहुंचे महाभारत के "भीष्म पितामह", कहा बिहार में बहुत कुछ बदला है

निजी कार्यक्रम में शामिल होने शेखपुरा पहुंचे महाभारत के "भीष्म पितामह", कहा बिहार में बहुत कुछ बदला है

SHEKHPURA : हिंदी धारावाहिक महाभारत के भीष्म पितामह और बच्चों के चहेते शक्तिमान आज शेखपुरा पहुंचे। जहां मुकेश खन्ना को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के एसकेआर कॉलेज के पास एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शक्तिमान को देखने उनके प्रशंसक काफी संख्या में पहुंचे। 

इस दौरान शक्तिमान के साथ एक सेल्फी लेने को लेकर लोगों की भारी भीड़ उम्र पड़ी। जबकि सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें किसी तरह मंच तक लाया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार पहले की अपेक्षा कुछ बदला है। लेकिन यहां सरकारी रोजगार की दिशा में कोई बेहतर पहल नहीं कर रहा है। जिसका नतीजा है कि यहां के नौजवान नौकरी की तलाश में महानगर की ओर पलायन कर रहा है। 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के राज की सड़कें हेमामालिनी के गाल जैसे  बयान को याद दिलाते हुए चुटकी लिया कि उस ज़बाने में सड़के है या गढ्ढा समझ मे नही आता था। लेकिन अभी कुछ बदलाब लाया है। 

जबकि उन्होंने बिहार के घर घर राजनीतिक होने की बात कही है। जबकि बिहार मे घर घर कट्टा होने की बात कहकर भी चुटकी लिया। उन्होंने बिहारी युवाओं के पलायन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा यहाँ बहुत स्कोप है, लेकिन सरकारे इस दिशा में ध्यान नही दिया।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News