बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर : जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में भाई को गोली लगते देख दुल्हन हुई बेहोश, हालत गंभीर

भोजपुर : जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में भाई को गोली लगते देख दुल्हन हुई बेहोश, हालत गंभीर

डेस्क...शादियों में हर्ष फायरिंग का लोगों ने रिवाज बना रखा है और इससे घटने वाली घटनाओं को लेकर कई बार सख्त नियम भी बनाए गए। नियम बनाने के बावजूद सख्त रवैया नहीं अपनाया गया, जिसका आए दिन खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एक ताजा मामला भोजपुर में रविवार की देर रात शादी में देखने को मिली, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के भाई को गोली लग गई। घटना बिहिया नगर में नहर के समीप रविवार की रात हुई। जयमाल के दौरान गोली लगने से दुल्हन के घायल भाई का आनन-फानन में बिहिया सीएचसी में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। हालत गम्भीर होने के बाद प्रिंस को आरा से पटना रेफर कर दिया गया।  घटना के बाद भगदड़ मच गई और हर ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नहर के समीप संतोष साह की पुत्री की जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चलने के दौरान दुल्हन के भाई व संतोष साह के पुत्र प्रिन्स कुमार (14 वर्ष) के पेट में गोली लग गई। उसे गिरता देख जयमाल समारोह में भगदड़ मच गयी। आनन-फानन में उसे सीएचसी बिहिया में लाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे आरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बारात बनाही के समीप नवाडीह गांव से आई है।


भाई को गिरते देख दुल्हन हो गई बेहोश
बताया जा रहा है कि दुल्हन का जयमाला का कार्यक्रम खत्म होने वाला था कि इसी बीच किसी ने दो राउंड हर्ष फायरिंग की। फिर तीसरी गोली भरने के दौरान चटक गई और गोली किशोर के पेट में जाकर लग गई, जिससे वह वहीं गिर गया। दुल्हन भाई को गिरते देख वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। बाद में महिलाओं द्वारा दुल्हन को संभाला गया। दुल्हन दो भाई व दो बहन है।

Suggested News