बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने कंगना रानौत पर साधा निशाना, कहा पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना...

भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने कंगना रानौत पर साधा निशाना, कहा पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना...

N4N DESK : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान के बाद पूरे देश में लोगों में अलग अलग प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था की 1947 में आज़ादी भीख में मिली थी। असली आज़ादी 2014 में मिली थी। कंगना ने यह बयान पद्म पुरस्कार मिलने के बाद दिया था। उनके बयान को लेकर अब भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने निशाना साधा है। 

बता दें की नेहा सिंह राठौर का अपना अंदाज है। वह पारंपरिक गीतों से ज्यादा करंट मुद्दों पर गाए गीतों से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कंगना रानौत को नसीहत देते हुए गाया है की पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना...। इसे नेहा सिंह राठौर ने 'धिक्कार गीत' कहा है।

गीत में उन्होंने गाया है की पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना...रानी लक्ष्मीबाई लड़नी अंग्रेवन के संगना, 1857 के भुलाई गईला जंगना... राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव की भी चर्चा इस गीत में है कि कैसे ये सभी हंसते-हंसते फांसी का फंदा झूल गए। नेहा सिंह राठौर के गाये गीत पर दर्शक अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




Suggested News