दिवंगत भाजपा नेता विजय सिंह के परिजनों से मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

JEHANABAD : 13 जुलाई को पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया था । उसी क्रम में बिहार पुलिस के जवानों द्वारा अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया गया था । लाठीचार्ज की घटना में जहानाबाद कल्पा गांव के रहने वाले जिला भाजपा महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई थी। 

उनकी मौत की खबर मिलते ही भाजपा में मायूसी छा गई थी। जबकि उनकी मौत की खबर सुनने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मृतक विजय सिंह के गांव कल्पा पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

इसी क्रम में ब्रह्मभोज कार्यक्रम के बाद भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह ने मृतक विजय सिंह के घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके पर पवन सिंह ने कहा की हम दिवंगत विजय सिंह के परिजनों के साथ हैं।

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट