बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जन जागरण शुरू करेगा भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जन जागरण शुरू करेगा भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

पटना. भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में पटना के भूमि विकास बैंक के हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में फ्रंट के कार्यों और विभिन्न क्रियाकलापों पर चर्चा हुई. फ्रंट ने कहा है कि भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जन जागरण करेगा. साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आपसी विवादों का निपटारा सम्बन्धित कार्यक्रम प्राथमिकता के तौर पर चलाए जाएंगे ।


राजनीतिक रूप से हमारी नीति न काहू से दोस्ती ना काहू से वैर पर आधारित होगी। कोई राजनीतिक पार्टी या सामाजिक समूह हमारे लिए अछूत नहीं है। जो हमारा सम्मान करेगा उसको हमारा समर्थन मिलेगा। किसी का भय दिखाकर हमारा भयादोहन करने का षड्यंत्र अब नहीं चलेगा। अपने पुराने गौरव की पुनर्स्थापना हमारा लक्ष्य है। समाजिक सरोकारों को और व्यापक करना है जो हमारी खासियत थी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष अरूण सिंह, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, पीएन सिंह आजाद, प्रीति प्रिया, प्रबोध सिंह, कौशल शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

फ्रंट के सभी जिले में जिला कमिटी और प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन अगामी 31 दिसम्बर तक कर लेना है। संगठन का सदस्यता अभियान का लक्ष्य तत्काल एक लाख का रखा गया है। फरवरी माह में सभी जिलों में जिला सम्मेलन करना है और मार्च में पटना में बापु सभागार में राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा।


Suggested News