स्थापना के 2 साल पूरे होने पर भूमिहार महिला समाज ने कार्यक्रम का किया आयोजन, डॉ.शांति राय सहित कई लोगों ने की शिरकत

PATNA : भूमिहार महिला समाज की स्थापना के आज 2 साल पूरे हो गए। इस मौके पर समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद के साथ पद्म विभूषण डॉक्टर शांति राय, डॉक्टर पूनम चौधरी, निवेदिता निर्विकार रिचा सिंह के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में समाज के कई सदस्या भी मौजूद थीं।


इसका मुख्य उद्देश्य है की समाज के कुरीतियों को दूर करें और जो जरूरतमंद हैं उनको मदद करें। यही नहीं भूमिहार महिला समाज ने कई बच्चों को गोद भी लिया है। जिसे मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है। साथ ही साथ गरीब वर्ग की महिलाओं को भी रोजगार देने का काम कर रही है। चाहे मोमबत्ती बनाना हो या फिर सिलाई करना हो। कई ऐसे क्षेत्र में महिलाओं द्वारा मदद पहुंचाया जा रहा है।

वही डॉक्टर शांति राय ने कहा कि हमारा भी सपना था कि ऐसे ही समाज का कोई संगठन बने और इसके माध्यम से लोगों को रोजगार और महिलाओं को सम्मान मिले। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारा समाज भी आगे बढ़ रहा है। खासतौर से महिलाओं की बात करें तो पहले ज्यादा पर्दे में रखा जाता था। लेकिन आज महिलाएं हर काम में बराबर है। 

IMA अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और आज देश के सर्वोच्च पद पर महिला पदस्थापित हुई हैं। यह हमारे देश के लिए गौरवान्वित करने का विषय है।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट