बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी पर भाजपा ने साधी चुप्पी, भूपेन्द्र यादव ने हाथ जोड़ कर सवाल को टाला

उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी पर भाजपा ने साधी चुप्पी, भूपेन्द्र यादव ने हाथ जोड़ कर सवाल को टाला

PATNA : उपेन्द्र कुशवाहा भाजपा से नाराज चल रहे हैं। लेकिन कुशवाहा की नाराजगी पर भाजपा कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। शुक्रवार को जब पटना में भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव से कुशवाहा की नाराजगी पर प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने हाथ जोड़ कर सवाल से किनारा कर लिया।

मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को भाजपा नेताओं की अहम बैठक हुई। कृषि मंत्री प्रेम कुमार भाजपा ने के आवास पर भाजपा के दिग्गज नेता जुटे। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,  पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने नयी राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की। रालोसपा के रुख पर भी विचार विमर्श हुआ कि कैसे इस सवाल का निराकरण किया जाय।

BHUPENDRA-YADAV-AVOIDED-THE-QUESTION-BY-ADDING-HAND3.jpg

7 जून को मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर पटना में एनडीए की तरफ से भोज का आयोजन किया गया था। इसमें नीतीश कुमार, रामविलास पासवान तो शामिल हुए लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा गैरहाजिर रहे थे। तभी से कुशवाहा के नाराज होने की चर्चा शुरू हो गयी।

शुक्रवार को उपेन्द्र कुशवाहा जब पटना आये तो उनकी नाराजगी एक बार और झलकी। जब उनसे पूछा गया कि आप एनडीए के भोज में क्यों नहीं आये तो उन्होंने कहा, अमित शाह भी तो नहीं आये थे, उनसे क्यों नहीं पूछते। जाहिर है कोई नाराज नेता ही इतना रुखा बयान दे सकता है। इसके अलावा बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी के महासंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई।

BHUPENDRA-YADAV-AVOIDED-THE-QUESTION-BY-ADDING-HAND2.jpg

दूसरी ओर नाराजगी के बावजूद उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में एनडीए के घटक दलों को आमंत्रित किया है। रालोसपा ने 10 जून को अंजुमन इस्लामिया हॉल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है।

Suggested News