बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NH-31 पर हुआ बड़ा हादसा : बाइक पर जा रहे भाईयों को रौंदते हुई निकल गई तेज रफ्तार ट्रक

NH-31 पर हुआ बड़ा हादसा :  बाइक पर जा रहे भाईयों को रौंदते हुई निकल गई तेज रफ्तार ट्रक

 KHAGDIYA :- खगड़िया-भागलपुर सीमा क्षेत्र के पसराहा थाना इलाके के पास बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गयी। बताया गया दोनों युवक फुफेरे भाई थे।  30 साल के मोहम्मद जमहीर आलम की मौत ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने दौरान मानसी में हो गयी। जबकि नजरुन आलम की मौत बेगूसराय ले जाने के दौरान हो गई। 

घटना तब हुई जब  दोनों भाई सुखाय बासा गांव से राष्ट्रीय पथ 31 के रास्ते भागलपुर के पचगछिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इनसब के बीच घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

हालांकि मृतक के परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सही तरीके से इलाज नहीं किया और अधूरे इलाज करने के बाद आनन-फानन में बेगूसराय रेफर कर दिया।


Suggested News