जन्मदिन पर सीएम नीतीश के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के शीर्ष 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल, तेजस्वी यादव ने दिग्गजों को पछाड़ा

जन्मदिन पर सीएम नीतीश के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के शीर्ष

पटना. देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की जारी की गई एक सूची में बिहार के दो लोगों को जगह मिली है. दोनों ही बिहार की सियासत के धुरी बने हुए हैं. इसमें एक नाम तेजस्वी यादव का है जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में 17 महीने के कार्यकाल में जो लोकप्रियता हासिल की है उसका नतीजा है कि तेजस्वी को देश के उन 100 लोगों में जगह मिल गई है जो राजनीति,  बिजनेस, सिनेमा, खेल आदि के क्षेत्रों में भारत की बड़ी पहचान बने हुए हैं. देश के चुनिंदा राजनेताओं को इस सूची में जगह मिली है. इसमें तेजस्वी यादव सबसे युवा राजनेता हैं जिन्हें 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में रखा गया है. साथ ही तेजस्वी बिहार के उन दो लोगों में शामिल हैं जिनको इस सूची में जगह मिली है. एक तरह से 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शामिल होकर तेजस्वी ने अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है. 

दरअसल, 'इंडियन एक्सप्रेस' समूह ने भारत के शीर्ष 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की लिस्ट जारी की है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  100 सबसे शक्तिशाली नागरिकों की सूची में शीर्ष पर उभरे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले 'IE 100 लिस्ट' से पता चलता है कि बीजेपी किस तरह मजबूत स्थिति में बनी हुई है.  साथ ही इस सूची में नरेंद्र मोदी सरकार के शीर्ष राजनेताओं और मंत्रियों का वर्चस्व है, लेकिन भारतीय उद्योग जगत, खेल और मनोरंजन उद्योग से कुछ प्रमुख हस्तियाँ भी शामिल हैं. इस सूची में टॉप 10 में भाजपा के नेताओं की भरमार है जिन्होंने राजनेता हों या अभिनेता या फिर बिजनेस टायकून या खिलाड़ी सबको पीछे छोड़ दिया है. 

टॉप 5 में इन्हें मिली जगह : टॉप 5 लोगों की बात करें तो IE100 लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दबदबा है. पीएम मोदी नंबर 1 पर हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नंबर 2 पर हैं, उसके बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हैं. वहीं मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर क्रमशः 4थे और 5वें नंबर पर हैं. वहीं विपक्षी नेताओं की बात करें तो ममता बनर्जी 15वें नंबर पर हैं, जो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से ठीक आगे हैं. 

नीतीश की बड़ी उपलब्धि : बिहार से इस सूची में केवल दो लोगों को जगह मिली है. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं. जहाँ नीतीश कुमार इस सूची में 24वें स्थान पर हैं वहीं तेजस्वी यादव को 73वें स्थान पर रखा गया है. हालांकि जिन मुख्यमंत्रियों को इस सूची में जगह मिली है उसमें नीतीश कुमार से आगे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं जो छठे नंबर पर हैं. असम के सीएम हेमंत बिश्वा सरमा 14 वे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं जो 15 वें पायदान पर हैं. वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्दरामैया 22 वें नंबर पर हैं. इसके बाद नीतीश कुमार 24 वें नंबर पर हैं. 

भारत के 100 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की पूरी सूची देखिये.

1 नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधान मंत्री

2 अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

3 मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख

4 डीवाई चंद्रचूड़, भारत के मुख्य न्यायाधीश

5 एस जयशंकर, विदेश मंत्री

6 योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

 7 राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

8 निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री

9 जेपी नड्‌डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

10 गौतम अडानी, चेयरमैन, अडानी ग्रुप

 11 मुकेश अंबानी, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आरआईएल

12 पीयूष गोयल, वाणिज्य मंत्री और सदन के नेता, राज्यसभा

13 अश्विनी वैष्णव, रेल, दूरसंचार और आईटी मंत्री

14 हिमंत बिस्वा सरमा, असम के सीएम

15 ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख

16 राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

17 अजीत डोभाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

18 अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो

19 शक्तिकांत दास, आरबीआई गवर्नर

20 हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

21 संजीव खन्ना, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश

22 सिद्धारमैया, कर्नाटक के सीएम

23 मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; रसायन और उर्वरक

24 नीतीश कुमार, बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख

25 एमके स्टालिन, तमिलनाडु के सीएम

26 नीता अंबानी, चेयरपर्सन और संस्थापक, रिलायंस फाउंडेशन

27 शाहरुख खान, अभिनेता

28 नटराजन चन्द्रशेखरन, चेयरपर्सन, टाटा समूह

29 सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

30 राहुल नवीन, कार्यवाहक निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय

31 भूपेन्द्र यादव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री

32 अनुराग ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री

33 धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री

34 दत्तात्रेय होसबले, महासचिव, आरएसएस

35 जय शाह, बीसीसीआई सचिव

36 मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

37 अजीम प्रेमजी, संस्थापक, विप्रो

38 विराट कोहली, भारत के बल्लेबाज

39 अनुमुला रेवंत रेड्डी, तेलंगाना सीएम

40 विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली एलजी

41 उदय कोटक, गैर-कार्यकारी निदेशक

42 नंदन नीलेकणि, सह-संस्थापक और बोर्ड के अध्यक्ष, इंफोसिस

43 आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष

44 राजीव बजाज, प्रबंध निदेशक, बजाज ऑटो

45 नीलकंठ मिश्रा, मुख्य अर्थशास्त्री, एक्सिस बैंक

46 नीरज चोपड़ा, ओलंपिक चैंपियन

47 नवीन पटनायक, ओडिशा के मुख्यमंत्री

48 एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

49 पिनाराई विजयन, केरल के मुख्यमंत्री

50 देवेन्द्र फड़णवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

51 तुषार मेहता, भारत के सॉलिसिटर जनरल

52 पीके मिश्रा, प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव

53 -मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

54 समीर निगम, संस्थापक और सीईओ, PhonePe

55 मोहन यादव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

56 वाईएस जगन मोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

57 किरण नादर, अध्यक्ष, किरण नादर कला संग्रहालय

58 एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

59 राजीव चन्द्रशेखर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति राज्य मंत्री

60 -सुनील बंसल, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

61 -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

62 प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस महासचिव

63 राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त

64 भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री

65 जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस)

66 टीवी सोमनाथन, वित्त एवं व्यय सचिव

67 सीआर पाटिल, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद

68 रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट कप्तान

69 माधबी पुरी बुच, अध्यक्ष, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)

70 गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री

71 भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री

72 डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री, कर्नाटक; राज्य कांग्रेस प्रमुख

73 बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव; राजद नेता

74 भजन लाल शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री

75 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

76 अजीत पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

77 विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

78 असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद

79 आलिया भट्ट, अभिनेता, निर्माता, उद्यमी

80 हरीश साल्वे, भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल

81 जनरल मनोज पांडे, थल सेनाध्यक्ष

82 मनोहर लाल खटटर, हरियाणा के मुख्यमंत्री

83 एस सोमनाथ, अध्यक्ष, इसरो

84 शशि थरूर, कांग्रेस सांसद और लेखक

85 कुमार मंगलम बिड़ला, अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला समूह

86 रामदेव, योग गुरु, बिजनेसमैन

87 दीपिका पादुकोन, अभिनेता

88 सुनील भारती मित्तल, चेयरपर्सन, भारती एंटरप्राइजेज

89 प्रफुल्ल खोड़ा पटेल, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक

90 सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

91 अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता

92 प्रशांत भूषण, जनहित वकील

93  -हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

94 शरद पवार, अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)

95 उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)

96 सद्गुरु, संस्थापक, ईशा फाउंडेशन

97 करण जौहर, निर्देशक और निर्माता

98 यूसुफ अली एम ए, अध्यक्ष और एमडी, लुलु समूह

99 अमिताभ बच्चन, अभिनेता

100 विनेश फोगाट, विश्व चैंपियन, कुश्ती