बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में दहशत फैला रहे पिता-पुत्र को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव में दहशत फैला रहे पिता-पुत्र को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

BANKA: बांका पुलिस ने एक पिता-पुत्र को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामला बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के असौता गांव का है। जहां बांका पुलिस ने छापेमारी के क्रम में बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी अनुसार असौता गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो देसी कट्टा और दो गोली के साथ पिता - पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार भोथरी यादव एवं पुत्र कैशियर यादव हैं। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अनि गोपाल यादव सहित अन्य पुलिस बलों ने संयुक्त रूप से किया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि भोथरी यादव के घर से एक मासकेट, देसी कट्टा एवं दो जिंदा गोली बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। असौता में एक दिन पूर्व पुलिस को कैशियर यादव द्वारा दहशत फैलाने की मंशा से गोली चलाने की जानकारी मिली।

वहीं सुबह जब पुलिस छापामारी करने गांव पहुंची तो भोथरी के घर से युवक हाथों में थैला लेकर बहियार की ओर भागने लगा। इस पर भाग रहे युवक कैशियर को पुलिस बल ने पकड़ लिया। युवक के थैले से दोनों हथियार और गोली जब्त किया गया।

Find Us on Facebook

Trending News