बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

छपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

CHAPRA - सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिवारजनों द्वारा हमला करने एवं पुलिस थाने के बाहर बवाल काटने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को नयागांव थाना पुलिस को कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की गुप्त सुचना मिली गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया। इसी दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया साथ ही नयागांव पुलिस थाने के बाहर जमकर बवाल काटा। 

जिसके आलोक में पुलिस टीम पर हमला करने एवं बवाल काटने के आरोपियों के विरुद्ध नयागांव थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। जिसके तहत घटना में शामिल चार नामजद अभियुक्तों नीरज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, आनन्द प्रकाश सिंह तीनों भाइयों पिता देवेन्द्र सिंह एवं अमित कुमार सिंह पिता बनवारी सिंह चारो निवासी बरियाचक थाना नयागांव जिला सारण को गिरफ्तार किया है। 

साथ ही घटना में संलिप्त अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News