बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कर चुका है सरेंडर

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कर चुका है सरेंडर

PATNA: पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बीते 24 दिसंबर को हुई हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दरअसल, बीते 24 दिसंबर को शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबडा गांव के रहने वाले विनय कुमार सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने अब अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

इस मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए दो नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़ में आए अपराधियों के पास से घटना में शूटरों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक बाइक और एक स्कूटी को बरामद किया है। 

जानकारी अनुसार इस मामले में कुल 6 लोगों की संलिप्त होने की बात सामने आई है। जिसमें से तीन अपराधी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। पश्चिम एसपी ने कहा कि इस मामले का मुख्य आरोपी सन्नी है जो घटना के चंद दिन पहले न्यायालय में चल रहे पुराने केस में सरेंडर कर दिया था। वहीं घटना में सामिल दो अभियुक्त जो लाइनर का काम और शूटरों को पनाह और रेकी करने में अहम भूमिका निभाई रोहित राज और ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम एसपी की मानें तो मृतक विनय कुमार सिंह से पुरानी रंजिश इन अभियुक्तों की रही है। जिसके कारण इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है, हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। शूटरों की गिरफ्तारी के बाद मामले का पूरा खुलासा होने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस न्यायालय में सरेंडर किए नामजद अभियुक्त सन्नी को रिमांड पर लेने की बात कही है। देखा जाए तो आधे अधूरे इस हत्याकांड के खुलासे में शूटरों के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Suggested News