बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पशुपालन विकास और दलहनी फसलों के अनुसंधान पर केंद्र सरकार से मिला बड़ा आश्वसान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने किया मोकामा के शताब्दी वर्ष पुराने गौशाला का निरीक्षण

बिहार में पशुपालन विकास और दलहनी फसलों के अनुसंधान पर केंद्र सरकार से मिला बड़ा आश्वसान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने किया मोकामा के शताब्दी वर्ष पुराने गौशाला का निरीक्षण

मोकामा। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने अपने बिहार दौरे पर मोकामा के श्रीकृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया। श्रीकृष्ण गौशाला के सदस्य चंदन कुमार ने कैलाश चौधरी को बिहार में पशुपालकों के कल्याण की योजनाएं, कृषि विकास से जुड़ी पहल में आ रही समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही केंद्रीय मंत्री को श्री कृष्ण गौशाला की सदस्यता ग्रहण करवाई। 


वहीं केंद्रीय मंत्री ने गौशाला के निरीक्षण के दौरान श्रीकृष्ण गौशाला के इतिहास और व्यवस्था की जानकारी ली। सौ वर्ष से ज्यादा पुराने इस गौशाला को उन्नत करने और पशुपालन की दिशा में एक मानक बनाने को लेकर उन्होंने हर सम्भव सहयोग का आश्वसान दिया। चंदन कुमार ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय चारागाह व चारा अनुसंधान संस्थान झांसी द्वाराbश्रीकृष्ण गौशाला मोकामा में प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित करवाने की मांग की ताकि स्थानीय किसानों और पशुपालकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा सके। 

दलहन उत्पादन में राष्ट्रीय पहचान रखने वाले मोकामा में अवस्थित दलहन कृषि अनुसंधान केन्द्र में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के वैज्ञानिकों के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने की मांग की। किसानों की ओर से चन्दन कुमार की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

Suggested News