BIG BREAKING : 4 दिन नहीं 6 दिन बैंक रहेंगे बन्द, बैंकिग कार्य समेत कैश की किल्लत का करना पड़ेगा सामना

NEWS4NATION DESK : सावधान बैंकिंग से संबंधित काम निपटाना है तो जल्द ही निपटा लीजिए नहीं तो बैंकिंग समेत गैस की किल्लत से आपको जूझना पड़ सकता है। मसलन चेक क्लीयरेंस आरटीजीएस(RTGS) एनईएफटी (NEFT) सहित एटीएम सेवा बुरी तरह प्रभावित रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि 26 से 2 अक्टूबर के बीच 6 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि 4 बैंकों के संगठनों ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। जाहिर सी बात है कि 26 और 27 सितंबर को कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसके अगले दिन भी बैंक बंद रहेगा 28 सितंबर को चौथा शनिवार पड़ता है और फिर 29 सितंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

इसी तरह 30 सितंबर को अर्धवार्षिक लेखा बंदी की वजह से बैंक का काम बाधित रहेगा। वही फिर 1 अक्टूबर को 1 दिन के लिए बैंक खुलेगा और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। मतलब साफ है की बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से 3 अक्टूबर से काम करेगी।इस स्थिति में 26 से लेकर 2 अक्टूबर के बीच सिर्फ 1 दिन ही बैंकिंग कार्य होंगे बाकी जो 6 दिनों तक बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित होने की संभावना है। आरटीजीएस एनईएफटी चेक क्लीयरेंस से लेकर एटीएम सेवा भी बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है।गौरतलब है ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन सहित चार बैंक के अध्यक्षों ने घोषित कर रखा है 26 व 27 सितंबर को बैंक के अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें---बिना जूता पहने बाइक चलाते पकड़े जाने पर देना पड़ेगा इतना जुर्माना,आज से फिर मेगा चेकिंग अभियान शुरु,शहर के इन जगहों पर लगा चेकिंग पॉइंट