बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : 5 लाख का इनामी जीतराय मुंडा समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद

बड़ी खबर : 5 लाख का इनामी जीतराय मुंडा समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद

Ranchi : ऩक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 5लाख के इनामी सबजोनल कमांडर जीतराय मुंडा समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद किया है। 

सरायकेला में पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में मुख्य आरोपी नक्सली जीतराय मुंडा की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों रांची, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में अभियान चला रखा था। इसी अभियान के दौरान उसे खूंटी जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसी ऩिशानदेही पर पुलिस ने 7 और माओवादियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने इनके पास पुलिस ने अलग अलग किस्म की राइफल, ढाई सौ से ज्यादा गोलियां, दर्जनों ग्रेनेड, 72 केन बम, बोलेरो, बाइक, नक्सली साहित्य, पर्चा समेत कई सामान बरामद किया है।

वहीं पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार नक्सलियों ने हत्या, लूटकांड, लेवी वसूली, आगजनी समेत दर्जनों कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 

रांची से मो.मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News