बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग: BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट...

बिग ब्रेकिंग: BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट...

पटना. बिहार में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शम्भू शरण पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

जदयू में मंथन जारी

बिहार में पांच सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है। इसके लिए राजद ने अपने दो प्रत्याशी मीसा भारती और फैयाज अहमद की घोषणा पहले ही कर दी थी। रविवार को भाजपा ने भी अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब बिहार में चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। वहीं एक सीट पर जदयू प्रत्याशी उतारेगी, इसका अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस चुनाव के लिए 31 मई तक नामांकन करवाना है। वहीं 10 मई को चुनाव होना है।

सतीश चंद्र दुबे को दूसरी बार टिकट

सतीश चंद्र दुबे को दूसरी बार BJP नेतृत्व राज्यसभा भेज रही है। 2014-19 तक ये बाल्मीकि नगर से BJP सांसद थे। लेकिन 2019 चुनाव में वह सीट जदयू के खाते में चली गयी थी। लिहाजा सतीश चंद्र दुबे बेटिकट हो गए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।

भाजपा ने पूरे देश में 16 प्रत्याशियों का नाम जारी किया

वहीं भाजपा ने पूरे देश 16 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें एक सीट पर मध्यप्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक में दो सीट पर निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र में दो सीट पर पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे, राजस्थान में एक सीट पर घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश में 6 सीट पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजयपेयी, डॉ. राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव, उत्तराखंड में एक सीट पर कल्पना सैनी, बिहार में दो सीट पर सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल और हरियाणा में एक सीट पर कृष्ण लाल पंवार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसमें निर्मला सीतारमन और पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री भी है।

Suggested News