Big Breaking : सिवान में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, दर्जनभर लोग घायल 2 की हालत गंभीर

Siwan : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में दर्जनभर लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करडुवा गांव में दो पक्ष किसी बात को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरु हो गई।
इस घटना में दोनो पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी श्रीनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंच घायलों के हालात की जानकारी ली है।
सिवान से विजय की रिपोर्ट