बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : खत्म हुआ किसान आंदोलन, जानिए कितने दिन तक चली यह लड़ाई

BIG BREAKING :  खत्म हुआ किसान आंदोलन, जानिए कितने दिन तक चली यह लड़ाई

NEW DELHI : बड़ी खबर नई दिल्ली से सामने आ रही है जहां किसानों द्वारा अपना आंदोलन खत्म कर दिया गया है।आज केंद्र सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद किसानों ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। किसानों का आंदोलन लगभग 1 साल से चल रहा था और दिल्ली की सीमा से सटे राजमार्ग पर धरने पर बैठे हुए थे।

 किसान नेता राकेश टिकैत ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह आगामी 11 से 13 दिसंबर के बीच सभी किसान वापस अपने घर वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा है केंद्र के साथ हुई वार्ता सफल रही है और सरकार ने किसानों की सारी मांगों को मान लिया है।

378 दिन चला आंदोलन

 केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल तीन कृषि कानून बनाए थे। जिसके बाद हजारों किसान इस कानून के खिलाफ उतर आए थे।  इस दौरान पिछले 378 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं से सटे राजमार्गों पर टेंट लगाकर आंदोल कर रहे थे। जिसमें 700 से अधिक किसानों की मौत हो गई है। आखिरकार सरकार ने इस संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान किसानों की मांग को पूरा करते हुए वापस ले लिया। जिसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म करने का फैसला किया है।

Suggested News