बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : BJP विधायक व हाल तक नीतीश कैबिनेट में मंत्री रहे सुबाष सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Big Breaking : BJP विधायक व हाल तक नीतीश कैबिनेट में मंत्री रहे सुबाष सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पटना. बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री व गोपालगंज सदर से विधायक सुबाष सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली एम्स में इलाजरत थे। आज सुबह उन्होंने दिल्ली एम्स में ही अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन से सियासत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

सुबाष सिंह गोपालगंज सदर से विधायक थे। महागठबंधन की सरकार से पहले नीतीश कैबिनेट में मंत्री थी। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। आज उन्होंने दिल्ली एम्स में ही अंतिम सांस ली है। निधन पर बिहार के कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट किया, 'गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।'


Suggested News