बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन देवी गिरफ्तार, 62 लाख रुपये गबन करने का आरोप

BIG BREAKING: नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन देवी गिरफ्तार, 62 लाख रुपये गबन करने का आरोप

सासाराम: इस वक्त की बड़ी खबर से है। जहां सासाराम नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन देवी को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर नगर परिषद की आठ योजनाओं का बिना क्रियान्वयन कराए 62 लाख रुपये गबन कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मुख्य पार्षद कंचन देवी पिछले कई महीनों से फरार चल रही थी। बिना काम कराएं कई योजनाओं में पैसे निकाल लिए गए थे। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के बेदा के पास एक मकान में मुख्य पार्षद कंचन देवी छुपी हुई है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने महिला पुलिस बल के साथ छापामारी की और मुख्य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी से गबन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। 

Suggested News