बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : राष्ट्रपति चुनाव जीत गयी द्रौपदी मुर्मू, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

Big Breaking : राष्ट्रपति चुनाव जीत गयी द्रौपदी मुर्मू, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

Desk. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत गयी है। उन्होंने तीसरे राउंड में जीत के लिए आवश्यक मत पा लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में उन्हें 5.77 लाख वोट मिले है। वहीं प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को सिर्फ 2.61 लाख वोट मिले है। वे देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी। 25 जुलाई को वे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी।

चुनाव की मतगणना की शुरुआत सासंदों की वोटिंग से हुई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे तक सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हो गयी। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। बताया जा रहा है कि सांसदों के 15 वोट रद्द हुए। वहीं 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है।

पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू ने सिन्हा पर भारी मतो का अंतर बनाए रखा।  इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। 

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्‌डी की सरकार है और उन्होंने मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया था। वहीं झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को समर्थन करने की घोषणा की थी। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुर्मू 25 जुलाई पद और गोपनियता की शपथ लेंगी।



Suggested News