बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : गोपालगंज के कुख्यात को घर के सामने मारी गोली, इलाके में सनसनी

Big breaking : गोपालगंज के कुख्यात को घर के सामने मारी गोली, इलाके में सनसनी

Gopalganj : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुख्यात सुरेश चौधरी को बदमाशों ने घर के सामने ही गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल सुरेश चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चौधरी नगर थाना के कुकुरभुखा गांव स्थित अपने घर के सामने टहल रहे थे उसी दौरान अपराधी पहुंचे और उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारी।  मारी गोली। घर के सामने टहलने के दौरान मारी गोली। 

घटना में गंभीर रुप से घायल सुरेश चौधरी को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ व नगर थाना के  इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। 

इधर घटना के बाद से गांव में सनसनी और दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना का शिकार सुरेश चौधरी जिले का कुख्यात है और उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। 

गोपालगंज से शैलेन्द्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Suggested News