बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING - PM मोदी ने किया ऐलान : तीनों कृषि कानून वापस लेगी सरकार, कहा - हम किसानों को समझ नहीं पाए

BIG BREAKING  - PM मोदी ने किया ऐलान : तीनों कृषि कानून वापस लेगी सरकार, कहा - हम किसानों को समझ नहीं पाए

NEW DEHLI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री ने आज देश को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि हम किसानों की समस्या को ठीक से समझ नहीं सके, जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने देश के किसानों से अपील की है कि वह अपना आंदोलन खत्म करें और घर की तरफ वापस लौट जाएं। 

अपने 18 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए। सुबह 9 बजे शुरू हुआ उनका संबोधन कोरोना के दौर में देश के नाम 11वां संदेश था। मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों आज देव दीपावली का पावन पर्व है। आज गुरुनानक देव जी का भी पावन प्रकाश पर्व है। मैं विश्व में सभी लोगों और सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। 

 हमारी सरकार किसानों के लिए खासकर छोटे किसानों के हित में पूरी सत्य निष्ठा से किसानों के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से यह कानून लेकर आई थी, लेकिन यह हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे। बातचीत भी होती रही। हमने किसानों की बातों को समझने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें एतराज था उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों मैं आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है यह समय किसी को दोष देने का नही है। मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला लेने का फैसला करता हूं। इसी महीने हम इसे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। 

यूपी चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक 

मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने इस बड़े फैसले का ऐलान किया। यूपी दौरे से ठीक पहले पीएम मोदी का ये ऐलान यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।


Suggested News