बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : विजय सिन्हा होंगे बिहार विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी विधान परिषद में विपक्ष का नेता

Big Breaking : विजय सिन्हा होंगे बिहार विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष, सम्राट चौधरी विधान परिषद में विपक्ष का नेता

पटना. भाजपा ने बिहार विधानमंडल के दोनों में सदन में नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। विजय कुमार सिन्हा भाजपा बिहार विधानमंडल के नेता चुने गये हैं। साथ ही वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। वहीं विधान परिषद में भाजपा का नेता सम्राट चौधरी को चुना गया है। 

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल ने लेटर जारी कर बताया है कि भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधान मंडल दल का नेता चुना गया है। साथ ही सम्राट चौधरी को बिहार विधान परिषद में भाजपा विधान परिषद दल का नेता चुना गया है। 

बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा विपक्ष में आ गई है। बिहार में विधानसभा और विधान परिषद में इस बार भाजपा अकेली विपक्षी पार्टी होगी। बाद बाकी के सभी दल सत्ता के साथ जुड़े हैं। महागठबंधन में सात दलों ने मिलकर सरकार बनाई है। ऐसे में भाजपा को अपने बल पर विपक्ष की भूमिका निभानी होगी।


Suggested News