बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ये कैसा सुशासन? बिहार के 252 अफसरों में 2 OSD पर मेहरबान सरकार! विभाग में कई मंत्री-सचिव बदले पर 8 सालों से कुंडली मार बैठे हैं 2 OSD

ये कैसा सुशासन? बिहार के 252 अफसरों में 2 OSD पर मेहरबान सरकार! विभाग में कई मंत्री-सचिव बदले पर 8 सालों से कुंडली मार बैठे हैं 2 OSD

PATNA: जीरो टॉलरेंस वाली सुशासन की सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों ने तो रिकार्ड बना लिया। नीतीश सरकार की इन दोनों अधिकारियों पर ऐसी मेहरबानी है कि 8 सालों से एक ही स्थान पर छोड़ दिया है। सरकार को शायद यह आभास है कि इन दोनों अधिकारियों की बदौलत ही विभाग का संचालन होता है. अगर इन दोनों अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाएगा तो फिर विभाग चलाना मुश्किल होगा। इसी सोच के साथ सुशासन की सरकार काम कर रही है और ये अधिकारी लगभग 8 सालों से एक ही जगह पर कुंडली मार कर बैठे हैं।

कितने मंत्री-अधिकारी आये-गए, OSD साहब का कोई बाल-बांका नहीं कर सका

 अब तक परिवहन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग में कितने मंत्री, प्रधान सचिव,सचिव,कमिश्नर,डिप्टी सेक्रेट्री,ज्वाइंट सेक्रेट्री और कमिश्नर आये और गये लेकिन बिहार प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारी इन 2 विभागों में OSD के पद पर 2013 से ही जमें हैं। क्या मजाल की कोई इन्हें हटा दे,लिहाजा दोनों अधिकारी ओएसडी की नौकरी ठाट से कर रहे हैं। जबकि बाकि अधिकारी विभाग में आ रहे और कुछ समय बाद चले जा रहे। दो दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग ने परिवहन विभाग के एक अधिकारी पंकज कुमार का ट्रांसफर किया है। हालांकि विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार की सेवा परिवहन विभाग में लंबा समय का नहीं रहा, फिर भी सरकार ने स्थानांतरित कर दिया। लेकिन 8 सालों से जमे परिवहन विभाग के ओएसडी पर सरकार की नजर नहीं है। 

सरकार ही बता रही 2013 से OSD के पद पर हैं पदस्थापित

बता दें, परिवहन विभाग के ओएसडी अजीव वत्सराज बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। बिहार सरकार ने अजीव वत्सराज को नवंबर 2013 में ही परिवहन विभाग के ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया था। तब से लेकर आज तक वे इसी पद पर बने हुए हैं। तब से लेकर अब तक विभाग में कई सचिव,कमिश्नर,उप सचिव,ज्वाइंट कमिश्नर आये और फिर सरकार ने ट्रांसफऱ किया लेकिन ओएसडी के पद पर वत्सराज अब तक जमे हुए हैं। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के ओएसडी के पद पर कनक बाला ने भी रिकार्ड बनाया है। ये भी मई 2013 से ही विभाग के ओएसडी के पद पर तैनात हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से उप सचिव स्तर के 252 अधिकारियों की जो लिस्ट सार्वजनिक है उसी लिस्ट में इन दोनों अधिकारियों को 2013 से एक ही जगह पर पदस्थापित बताया जा रहा है। जबकि अन्य सभी अधिकारियों का कार्यकाल इतने समय का नहीं है। 

सामान्य प्रशासन विभाग में कंप्लेन,फिर भी सरकार की नींद नहीं खुली 

 इस तरह से सरकार इन दोनों अधिकारियों पर मेहरबान है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन दोनों अधिकारियों पर मेहरबानी के क्या मायने हैं। अगर बिहार में वाकई में सुशासन की सरकार है तो फिर खास को एक ही जगह पर क्यों बिठाया गया ? जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के ओएसडी अजीव वत्सराज जो 8 सालों से एक ही पोस्ट पर जमे हैं उन्हें हटाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग और सीएम सचिवालय में कंप्लेन किया गया। इसके बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली। लिहाजा परिवहन विभाग के ओएसडी आज भी अपने पद पर जमे हैं। 



Suggested News