बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की आज बड़ी बैठक, प्रत्याशी के नाम पर होगा मंथन

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की आज बड़ी बैठक, प्रत्याशी के नाम पर होगा मंथन

पटना. मोकामा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर के प्रदेश भाजपा की ओर से बुधवार को मोकामा में एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व एमएलसी रजनी, पूर्व मंत्री नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। ये सभी मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों की दावेदारी पर मंथन करेंगे।

मोकामा से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसे उम्मीदवार बनाए, इसे लेकर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि गुरुवार को भी विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारी के लिए बातचीत कर और भाजपा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। जिन कुछ प्रमुख नामों को लेकर उम्मीदवारी की चर्चा की जा रही है, उसमें डॉक्टर राम सागर सिंह प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार, शिव शंकर शर्मा उर्फ गुड्डू मुखिया हाथीदह  जैसे नाम शामिल हैं।

मोकामा में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां से महागठबंधन की ओर से राजद ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है। वर्ष 2005 से मोकामा विधायक अनंत सिंह घर से एके-47 मिलने के मामले में न्यायालय द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाए जाने के कारण विधानसभा सदस्यता खो चुके हैं।

बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ माने जाने वाले मोकामा से भारतीय जनता पार्टी चुनाव में पहली बार अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए बुधवार को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा क्षेत्र गृह क्षेत्र है। उनकी प्रतिष्ठा की पहली लड़ाई मोकामा से शुरू हो रही है।



Suggested News