बड़ी खबर : गया में क्वारेंटाइन सेंटर में सांप के काटने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, मचा हड़कंप

Gaya : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां क्वारेंटाइन सेंटर में एक बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित कंचनपुर उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर की है। 

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिवार के साथ मुम्बई से वापस अपने गांव आया था। जिसके बाद पूरे परिवार को मोहनपुर प्रखंड के कंचनपुर उच्च विद्यालय के भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया था। 

पूरा परिवार पिछले चार दिनों से सेंटर पर रह रहा था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्लोंगो ने बच्चे को जमीन के बदले किसी अन्य जगह पर सुलाने की जगह मांगी थी, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसकी वजह से मैने अपना बच्चा खो दिया। 

इधर बच्चे की मौत के बाद क्वारेंटाइन सेंटर पर हड़कंप मचा हुआ है। 

बता दें यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रदेश के कई जिलों से  क्वारेंटाइन सेंटर पर ऐसी घटना सामने आई है। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट