बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : मुंगेर में पांच मिनी गन फ़ैक्ट्री का खुलासा, पहाड़ पर ही लगा रखा था हथियार बनाने का कारखाना

बड़ी खबर : मुंगेर में पांच मिनी गन फ़ैक्ट्री का खुलासा, पहाड़ पर ही लगा रखा था हथियार बनाने का कारखाना

MUNGER :  जिले की पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने जिले में पांच मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। वहीं पुलिस में मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ तीन को गिरफ्तार किया है।  

दरअसल विधानसभा चुनाव 2020 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर अवैध हथियार निर्माण व उसकी तस्करी के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित इलाके के राम गिरिया पहाड़ी पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है।  

मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शामपुर ओपी अंतर्गत रामगिरिया पहाड़ी पर अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उक्त सूचना के सत्यापन हेतु इलाके की पुलिस द्वारा रेकी की गई। रेकी के दौरान सूचना को सही पाया गया।  एसपी ने बताया कि इसके बाद हवेली खड़गपुर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में खड़कपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह और शामपुर ओपी अध्यक्ष पप्पन कुमार को शामिल किया गया। उक्त टीम ने इलाके में छापेमारी की। छापामारी के दौरान पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। 

वहीं  पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में अशोक बिंद, बजरंगी कुमार और मोहम्मद औरंगजेब को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7.65 एमएमए बोर की 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह गोलियां, पांच बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के काम में इस्तेमाल आने वाले अन्य सामानों को बरामद किया।  लिपि सिंह ने बताया कि हथियार बनाने के गैंग में कई अन्य अपराध कर्मी भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार निर्माण व उसकी तस्करी के खिलाफ मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मुंगेर से विवेक यादव की रिपोर्ट

Suggested News