बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारवासियों के लिए बड़ी खबर, अब बस से कीजिए इन पांच राज्यों का सफर

बिहारवासियों के लिए बड़ी खबर, अब बस से कीजिए इन पांच राज्यों का सफर

PATNA. बिहार के लोगों के लिए अब पड़ोसी राज्य में जाना आसान होने वाला है। परिवहन विभाग ने राज्यवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। अब राज्य के लोगों को किसी दूसरे राज्य में जाने के लिए ट्रेन पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।  

दरअसल, परिवहन विभाग ने बिहार के पड़ोसी राज्य यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड जाने के लिए 1000 बसों की सेवाएं चालू करने वाली है। जो 350 रूटों पर चलेंगी। राज्यवासियों को इसकी सुविधा जुलाई माह से मिलना शुरू होगी।     

बता दें कि, इसके साथ ही बिहार से दिल्ली तक के लिए भी 5 बसें चलने वाली है जोकि,10 मार्गों पर चलेगी। फिलहाल इसके लिए राज्य- सरकार और दिल्ली सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सभी बसें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, गया, सीतामढ़ी, औरंगाबाद सहित अन्य जिलों से खुलेंगी। वहीं 1000 बसों में 200 लग्जरी होंगी। सभी रूट पर परिचालन के लिए परमिट प्रक्रिया चल रही है।


 बताते चलें कि पटना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिवहन निगम के द्वारा 1200 बसों का परिचालन किया जा रहा है। सभी बसें पीपीपी मोड़ पर चल रही है। इन बसों से यात्रा करने वास यात्रियों से अधिक किराया नहीं वसूला जा सकता है क्योंकि, इन बसों की किराया खुद परिवहन विभाग के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। वहीं करीब 1000 और पीपीपी मोड़ पर बस बढ़ाने की कवायद जारी है। बढ़ने के बाद निगम के पास करीब 2200 बसें हो जाएगी।

झारखंड:रांची, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों के लिए बस की सेवाएं शुरू होगी
 उत्तर प्रदेश: आगरा, इलाहाबाद, बलिया, देवरिया, लखनऊ, वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, गाजियाबाद, कानपुर समेत 15 जिलें जुड़ेंगे।
 पश्चिम बंगाल:कोलकाता, दार्जिलिंग, हावड़ा, हुगली, मालदह, बांकुड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, वर्धमान, पश्चिमी वर्धमान समेत 13 जिलें में बस से यात्रा कर सकेंगे।
 छत्तीसगढ़:रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर के लिए बसें चलेंगी।
 ओडिशा:जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, बीजापुर समेत एक दर्जन जिले इस सेवा से जुड़ेंगे।


 
 


Suggested News