बड़ी खबर : तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 5 फरार नक्सलियों की जा रही है तलाश

RAMGARH : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि आज नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 5 फरार होने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनो नक्सली पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

Nsmch
NIHER

मो. मोइजुद्दीन की रिपोर्ट