बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : राजद के पूर्व विधान पार्षद के घर हमला, आधी रात को 4 की संख्या में आए बदमाशों ने बरसाई ईट पत्थर

बड़ी खबर : राजद के पूर्व विधान पार्षद के घर हमला, आधी रात को 4 की संख्या में आए बदमाशों ने बरसाई ईट पत्थर

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजद के पूर्व विधान पार्षद खुर्शीद मोहिसन के घर पर हमला हुआ है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बदमाशों ने यह हमला उनके नालंदा के बिहार थाना इलाके के कल्याणपुर मोहल्ले स्थित आवास पर हुई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बेखौफ बदमाशों ने बीती रात राजद के पूर्व विधान पार्षद खुर्शीद मोहसिन  के घर हमला बोल दरवाजा को ईट पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर की रखवाली कर रहे लोगों का आरोप है कि बीती रात 4 की संख्या में आए बदमाशों ने दरवाजा खोलने को कहा जब उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार किया तो ईट पत्थर से दरवाजा तोड़ दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। घटना के बाद घर की रखवाली कर रहे लोग डरे सहमे हैं। 

बता दें कि राजद के पूर्व विधान पार्षद खुर्शीद मोहसिन का विधान पार्षद बनने के कुछ ही महीने बाद उनका देहांत हो गया था। वर्तमानल समय में उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। बिहारशरीफ के इस घर की रखवाली करने के लिए कुछ लोग यहां रहते हैं। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News