बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बड़ी सियासी हलचल, राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, लोकसभा चुनाव के पहले लालू को मिला बड़ा साथ

बिहार में बड़ी सियासी हलचल, राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, लोकसभा चुनाव के पहले लालू को मिला बड़ा साथ

PATNA: बिहार में सियासी हलचल तेज है। आए दिन राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने के लिए कई बड़े नेता राबड़ी आवास आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी शुक्रवार को लालू यादव से मिलने उनके पूराने साथी जगदानंद सिंह, भोला यादव और श्याम रजक पहुंचे। वहीं तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकलकर 5 रत्न मार्ग पहुंचे हैं। वहीं सभी नेताओं के आगमन से सियासी हलचल तेज हो गई है। 

वहीं शुक्रवार को पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के हाथों से राजद की सदस्यता ग्रहण की। इसकी जानकारी जदयू प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि, पूर्व विधायक आज से राजद परिवार के हिस्सा बने। गौतम जी के राजद में शामिल होने से पार्टी को मज़बूती मिलेंगी। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, भोला यादव और श्याम रजक जी मौजूद रहें।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सीट बंटवारे को लेकर नेताओं का राजद सुप्रीमो के यहां नेताओं का आना जाना लगा है। वहीं लालू यादव से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौतम जी को राजद की सदस्यता दी है। गौतम राणा एक बार फिर बिहार और झारखंड के पक्ष में खड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि, हमारे दल के पास धन नहीं है लेकिन जन का अपार बहुमत है। हम गरीबो के विकास के लिए काम कर रहे है। भवनाओं से देश नहीं चलता है। देश के गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए राजद प्रमुख कोशिश कर रहे हैं। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि, सभी एक साथ हैं सबके दिल दिमाग एक है। सभी एक साथ मिलकर 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एक साथ मिलकर बीजेपी को सरकार को सत्ता से बाहर कर देश को बचाएगी। 

Suggested News