बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा

बीजेपी विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा

N4N DESK : झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह के खासमखास रंजय सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रंजय सिंह की हर्ष सिंह ने करवाई थी। हत्या के लिए हथियार भी हर्ष ने उपलब्ध कराए थे। इस बात की जानकारी पिछले दिनों आरा से गिरफ्तार नंदकुमार उर्फ मामा ने दी है। 

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनो से मामा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपित नंदकुमार सिंह उर्फ मामा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए साजिशकर्ता का सनसनीखेज राज पुलिस के सामने खोल दिया है। जिसमें उसने हर्ष सिंह का नाम लिया है। 

हर्ष के कहने पर रंजय की हुई थी हत्या

मामा ने कबूल किया है कि हर्ष के कहने पर ही उसने रंजय की हत्या अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी हर्ष ने ही उपलब्ध कराए थे। यह भी बताया कि इस वारदात में वासेपुर गैंग का कोई सदस्य शामिल नहीं है। बिक्की खान या भैया जी नामक कोई शख्स नहीं है। पुलिस से पिंड छुड़ाने के लिए ही उसने मनगढ़ंत कहानी पुलिस को सुनाई थी।

कौन है हर्ष सिंह

मिली जानकारी के अनुसार हत्या का सूत्रधार हर्ष सिंह रानीबांध धैया निवासी कोयला व्यवसायी दिवंगत संजय सिंह का बेटा है। यह रिश्ते में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर दिवंगत नीरज सिंह का मौसेरा भाई है। बता दें कि बीजेपी विधायक संजीव सिंह और दिवंगत नीरज सिंह चचेरे भाई है। नीरज सिंह की पिछले वर्ष दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोप में संजीव सिंह जेल में है। 

कौन था रंजय सिंह 

रंजय सिंह भाजपा विधायक संजीव सिंह और धनबाद के विख्यात सिंह मैंसन का बेहद करीबी था। 30 जनवरी 2017 को रंजय सिंह की दिन-दहाड़े  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजय की हत्या को लेकर काफी बवाल मचा था। हत्या में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह का हाथ होने की बात सिंह मैंसन की ओर से की गई थी। वहीं नीरज सिंह हत्याकांड को रंजय सिंह की हत्या के प्रतिशोध के रुप में देखा गया था। 

Suggested News