बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार से जापान जा रही महिला से बड़ी लूट, दिनदहाड़े दो लाख रुपए लेकर फरार हुए लूटेरे

बिहार से जापान जा रही महिला से बड़ी लूट, दिनदहाड़े दो लाख रुपए लेकर फरार हुए लूटेरे

GAYA: बिहार के बोधगया में दिनदहाड़े विदेशी महिला के साथ लूट की घटना हुई है। जापानी महिला यूको मोमोस अपने देश जापान जा रही थी। उसी दौरान चार अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित जापानी महिला के पति अनूप कुमार ने बताया कि जब हमलोग जापान जा रहे थे उसी दौरान वर्मा मोनेस्ट्री बोधगया के पास चार अज्ञात लोगों ने हमारी कार में कुछ फेका और गाड़ी में आग लगने की वहीं लोग सूचना दी इतने देर में हम और हमारी पत्नी बेहोश हो गए। जब होश आया तो देखा की हमारी पत्नी का बैग ले कर एक ऑटो से लूटेरे भाग गए।

इस लूट की घटना की जानकारी ऑटो वाला को हो गया था। जिसके बाद ऑटो चालक ने सक्रियता दिखाते हुए पास के गांव अम्मा में ऑटो घुसा दिया और घटना की जानकारी लोगों को दे दी। वहीं जब इसकी सूचना आस पास के लोगों को चला तो ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया शेष तीन लोग भागने में सफल रहे। वहीं पीछे से जापानी महिला और उसके पति भी पहुंचे और बोधगया थाना की पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए युवक का नाम कुलदीप कुमार बताया जा रहा है। अज्ञात लुटेरों ने पासपोर्ट वीजा आईफोन फेककर नकदी दो लाख कैश लेकर भाग गया। पीड़ित अनूप कुमार ने कहा इस तरह की घटना बोधगया पर्यटक स्थल के लिए ठीक नहीं है। लोग देश विदेश से यहां घूमने के लिए आते है और यहां से चोरी और गया की बदनामी का मैसेज लेकर जाते है। बताया कि जो विदेशी एक बार यहां आते है वो दुबारा आने का नाम नहीं लेते है। 

गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व भी एक तमिलनाडु के महिला का चैन छीन लिया गया था। उसके एक दिन पहले भाजपा नेता का मोबाइल का लूट किया गया था। हालांकि बोधगया थाना की पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, लेकिन उन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। आपको बता दें कि जापानी महिला यूको मोमोस बकरौर के युवक अनूप कुमार से कई वर्ष पूर्व में शादी की थी ये दोनों मिलकर एक प्रेमा मेटा ऑर्फेन सेंटर नामक एनजीओ भी चलाते है ,वहीं आज दिन शनिवार को किसी कारण से जापान जा रहे थे उसी बीच ये घटना हुई है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Suggested News