सिवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हवाला गिरोह का खुलासा कर तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

SIWAN: बिहार में इन दिनों अपराधिक घटनाएं अपने चरम पर है। राज्य में अपराधिक घटनाएं थमने के बजाय और अधिक बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस द्वार इन अपराधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सिवान जिले से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

दरअसल, राज्य के सिवान जिले के पुलिस ने हवाला गिरोह का खुलासा किया है। जो सऊदी अरब से मंगवाए करोड़ों रुपयों को भोले भाले लोगों के अकाउंट का पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर हवाला के जरिये पकिस्तान और बांग्लादेश भेजा करते थे।

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि हवाला करोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिवान के भगवानपुर हाट थाना को गुप्त सुचना मिली थी कि हरेंद्र सिंह के मकान में कुछ लोग विदेशी मुद्रा का हेरफेर कर रहे है। जिसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोग शेख करीम ,राजेश कुमार और मनु कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हवाला से जुड़े दस्तावेज, दो लाख कैश, 19 डेविट कार्ड, 1 क्रेडिट कार्ड, 1 रायफल के साथ कई अलग अलग बैंकों के पासबुक चेक बरमाद हुआ है।

Nsmch
NIHER

बताया जा रहा है कि हवाला से जुड़े कारोबारियों ने कई लोगों को लालच देकर उनके पास बुक को महज स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करने के लिए लिया था। एडीजी ने कहा कि हवाला के जरिए इन लोगों ने सऊदी अरब से भेजे करोड़ों रुपयों को पाकिस्तान ,बांग्लादेश सहित अन्य देशों में भेजने की बात पकड़ में आये अपराधियों ने स्वीकारें है।फिलहाल पुलिस इनके बाकी नेक्सस को खंगालने में जुटी है।