Bihar Agwani bridge - भगवान भोलेनाथ की पूजा के बाद अगुवानी पुल का निर्माण शुरू, दो साल पहले गंगा नदी में हो गया था समाहित, बदल गया पूरा डिजाइन
Bihar Agwani bridge - दो साल बाद सुल्तानगंज अगुवानी पुल का निर्माण कार्य आज से फिर शुरू हो गया है। निर्माण से पहले सुल्तानगंज में महादेव की विधिवत पूजा की गई।

Khagaria - - पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अगवानी सुल्तानगंज पुल के निर्माण की प्रक्रिया आज बाबा भोलेनाथ की पूजा के साथ शुरू हो गया है। आज पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल के स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है।
पहले फेज में एप्रोच रोड का काम
पुल के पहले फेज में एनएच से अप्रोच रोड बनाने का काम किया जाएगा। जिसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पुल का जो डिजाइन है, उसमें भी परिवर्तन किया गया है। आईआईटी रुड़की और अन्य संस्थानों की सलाह पर हमलोगों ने पुल के सुपर स्ट्रक्चर को बदल दिया है।
सुपर स्ट्रक्चर में अब कंपोजिट स्टील बीम वीथ कंक्रीट डेक्थ स्लैब होगा। इसमें स्टील का गर्डर होगा। साथ ही बाहर से फ्रेब्रिकेशन को बाहर से तैयार किया जा रहा है। अभी फाउंडेशन का काम किया जा रहा है। दो महीने में स्ट्रक्चर का काम शुरू कर दिया जाएगा।
18 महीने में होगा तैयार
मानसून के कारण गंगा नदी के जलस्तर में होनेवाली वृद्धि के कारण आनेवाली परेशानी को अधिकारियों ने बताया कि यह कोई चिंता की बात नहीं है। हमलोगों का लक्ष्य पुल को जल्द पूरा करने का है। 18 महीने में पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें दो साल पहले 4 जून 2023 को गंगा नदी में पुल का बड़ा हिस्सा टूटकर समाहित हो गया था। जिस घटना ने दुनिया भर में बिहार सरकार की जमकर आलोचना हुई थी। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी
रिपोर्ट - अमित कुमार